{"_id":"5d9f71c38ebc3e93d33e7477","slug":"accident-etawha-news-knp5188471151","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से पलटी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से पलटी कार, चालक घायल
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार के पास लगी भीड़
- फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। नेशनल हाईवे पर बिजौली गांव के पास कार का टायर फटने से वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया।
नोएडा के परी चौक निवासी राकेश कुमार चौधरी पुत्र गया प्रकाश चौधरी गुरुवार की सुबह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से पनकी कानपुर जा रहे थे। बिजौली गांव स्थित कुनाल होटल के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी का अगला टायर फट गया।
कार का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जाकर गिरी। हादसे में राकेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए।
लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकार उन्हें महेवा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख उन्हें बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।