{"_id":"62336cab01597a281a7134ed","slug":"accident-bike-maut-etawah-news-knp686208198","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और घायल को अस्पताल भेजा।
पुलिस को घटनास्थल से कोई हेलमेट भी नहीं मिला है। होली पर कन्नौज के थाना तिर्वा के पचोर निवासी अनूप (27) पुत्र विमलेश सिंह और बबलू पुत्र दिलावर सिंह दोनों बाइक से मथुरा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुरखा गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 127 के निकट उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
जिससे बाइक सवार अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया और जबकि बबलू को हल्की चोटें आईं। जिन्हें थाना ऊसराहार पुलिस ने पीजीआई सैफई भिजवाया, जहां पर अनूप की मौत हो गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों लोग एक ही गांव के थे और मथुरा से अपने घर लौट रहे थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।