फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant

हाईवे पर वाहन ने युवक को कुचला, मौत

Wed, 26 May 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
accidant
इकदिल। नेशनल हाईवे पर थानाक्षेत्र के पिलखर गांव के सामने मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार प्रबल सिंह (19) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। बाइक चलाते समय उसने हेलमेट नहीं लगाया था। उसकी हेड इंजरी से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन

इकदिल थानाक्षेत्र के बालमपूरा गांव निवासी रामबाबू का बेटा प्रबल मनियामऊ स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था। रामबाबू ने बताया कि बेटा मंगलवार की सुबह बाइक से होटल गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। फिर उन लोगों ने सोचा कि वह खाना खाकर होटल में सो गया होगा। बुधवार सुबह इकदिल थाना पुलिस का फोन आया। बताया कि प्रबल की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। रामबाबू ने बताया कि चार बेटों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि प्रबल के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed