{"_id":"619a91077d6cb40fcd5d6d26","slug":"accidant-etawah-news-knp665317590","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद महिला के शव के पास मौजूद लोग
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल। इटावा-कानपुर हाईवे पर इकदिल ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को सड़क पार करते समय रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। महिला के पास मिले बैग में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। पुलिस हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
इकदिल ओवर ब्रिज के पास स्थित एक डेयरी के पास दोपहर में एक महिला सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इससे हाईवे का यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पास मिले बैग में आधार कार्ड मिला।
इससे उसकी पहचान इकदिल थानाक्षेत्र के रामनगर बुआपुर गांव निवासी देवी सिंह की पत्नी कलावती (50) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों बताया कि कलावती सिकंदरा कानपुर देहात के बीसलपुर गांव अपने मायके गईं थी। वहां से घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गईं। थाना प्रभारी के मुताबिक कलावती के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।