{"_id":"5ed540118ebc3e904e1ccc22","slug":"accidant-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5632357155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाते वक्त युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाते वक्त युवक डूबा
विज्ञापन
इटावा। गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को यमुना नदी में नहाते वक्त युवक डूब गया। शाम तक युवक का पता नहीं चला। इसके साथ भोगनीपुर गंग नहर में भी युवक डूब गया, तीन घंटे बाद उसका शव मिला सका।
थाना क्षेत्र के नगला सलहदी गांव निवासी किसान अपरवल का 18 साल का बेटा पंकज गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में नहाने के लिए दोस्तों के साथ कछपुरा गांव के पास गया था। ग्रामीणों ने बताया कि नहाते वक्त पंकज गहरे पानी में चला गया। लुगें की मड़ैया गांव के पास वह यमुना में डूब गया। सूचना मिलने पर बलरई थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने फायरब्रिगेड और आसपास क्षेत्र के गोताखोर बुलाए। काफी देर तक युवक की नदी में खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के राहुल यादव व राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर डटे रहे। सोमवार देर शाम तक पंकज की तलाश जारी रही।
थाना क्षेत्र के सिसहाट गांव निवासी मंशाराम का बेटा अजय कुमार (22) सोमवार सुबह घरवालों से यह कहते हुए बाइक लेकर निकल गया कि वह जसवंतनगर कस्बा जा रहा है। मंशाराम ने बताया कि जब उनका बेटा घर नहीं लौटा तो उसके दोस्तों से पता करने की कोशिश की। तभी उन्हें गांववालों ने बताया कि उनका बेटा भोगनीपुर गंग नहर में डूब गया है। उन्होंने बताया कि अजय जसवंतनगर कस्बा न जाकर दोस्तों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे नहर पर नहाने पहुंच गया। तभी डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। अजय की खोजबीन के लिए गोताखोर बुलाए। जिन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से अजय के शव को बाहर निकाला।