{"_id":"b733b39c680a46530192ead84c0f8c55","slug":"absent-two-qrt-young-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद दो क्यूआरटी जवान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद दो क्यूआरटी जवान निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 16 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में तैनात क्यूआरटी के दो जवानों के नदारद रहने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने उन्हें निलंबित कर दिया। एसएसपी ने शनिवार को जनपदीय क्यूआरटी एवं रेंज क्यूआरटी को कैंप कार्यालय पर तलब किया। इस दौरान जनपदीय क्यूआरटी से आरक्षी नितिन और रेंज क्यूआरटी से आरक्षी हाकिम सिंह गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
नितिन को थाना सहसों और हाकिम को थाना ऊसराहार में तैनात किया गया था। एसएसपी ने दोनों क्यूआरटी के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि दोनों क्यूआरटी 24 घंटे पुलिस लाइन में रहते हैं। इस पर एसएसपी ने दोनों टीमों को दिन और रात में तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दिन वाली क्यूआरटी निर्धारित छह बिंंदुओं पर दो-दो घंटे तैनात रहेगी। इस दौरान यदि कहीं आवश्यकता होती है तो वहां पहुंचकर ड्यूटी के बाद निर्धारित बिंदु पर आ जाएगी। चार्ट के मुताबिक दो-दो घंटे रहेंगे। यह ड्यूटी सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार रात्रि ड्यूटी में लगी क्यूआरटी भी शाम आठ बजे से प्रात: आठ बजे तक रहेगी। क्यूआरटी में लगे पुलिसकर्मियों को प्रत्येक माह चेंज किया जाएगा। दोनों क्यूआरटी मोबाइल में लगे कर्मचारी दंगा निरोधी उपकरणों से लैस रहेंगे। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्यूआरटी में दिए गए टीयर गैस ग्रेनेड को चेक किया। मिर्ची बम भी साथ में रखने के निर्देश दिए, जिससे दंगाइयों को आसानी से खदेड़ा जा सके। इनको प्रशिक्षित करने का दायित्व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइंस का होगा। एसएसपी ने निर्देशित किया कि दोनों क्यूआरटी मोबाइल में लगे पुलिसकर्मियों का अवकाश वह मंजूर करेंगी।