फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Absconding licensee arrested with rifle in attempt to murder case

Etawah News: हत्या के प्रयास के मामले में फरार लाइसेंसी राइफल सहित गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 17 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Absconding licensee arrested with rifle in attempt to murder case
फोटो संख्या 30 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन



हत्या के प्रयास के मामले में फरार लाइसेंसी राइफल सहित गिरफ्तार
इटावा। भरथना थाना पुलिस ने पागल बाबा मंदिर तिराहे के पास से हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को मय लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के गांव पेवली निवासी मुनीश कुमार अपने भाई के साथ बाइक से 21 अगस्त को किसी काम से भरथना आया था। काम निपटाने के बाद जब वह वापस घर जा रहा था तभी रेलवे अंडर ब्रिज के पास कार सवार लोगों ने उसे रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर कार सवार एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों के आ जाने पर कार सवार भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। शनिवार को भूपेंद्र राठी अपने हमराह फोर्स के साथ गस्त पर थे तभी उन्होने हत्या के प्रयास मामले में फरार राजबीर सिंह यादव निवासी पेवली को पागल बाबा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। पूछताछ में राजबीर ने बताया कि उसकी मुनीश के परिवार से रंजिश चल रही थी इसी को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed