{"_id":"6a04bfe553a5092ebe0a6dbb","slug":"abhinav-was-the-district-topper-and-pratibha-was-the-second-runner-up-etawah-news-c-216-1-etw1004-142714-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अभिनव जिला टॉपर और प्रतिभा दूसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अभिनव जिला टॉपर और प्रतिभा दूसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन
फोटो 38::::परीक्षा परिणाम आने के बाद डीपीएस में उछलते छात्र-छात्राएं। स्रोत:विद्यालय
इटावा। सीबीएसई इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षाफल में इस बार डीपीएस के छात्र अभिनव ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं एसएमजीआई ग्रुप के संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रतिभा यादव 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर रहीं जबकि तीसरे स्थान पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र युवराज सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
तेज तपिश के बीच बुधवार दोपहर के समय जैसे से सीबीएसई की ओर से परीक्षाफल घोषित किया और छात्र-छात्राओं को इसकी खबर लगी तो वो खुशी से झूम उठे। जिन बच्चों ने अच्छे अंक पाए वो बच्चे अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचे और अपने-अपने सहपाठियों के साथ खुशियां मनाईं। जिले में चौथे स्थान पर ज्ञानस्थली एकेडमी की आयुषी राठौर व संत विवेकानंद के तन्यकान्त मेहता व अदिति मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ रहे। पांचवां स्थान संत विवेकानंद की अनुष्का व अथर्वसिंह व सुदिति ग्लोबल एकेडमी की पलक यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया। छठा स्थान रेडवुड ग्लोबल स्कूल के तेजवती ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पाया। एमिनेंट विजन स्कूल के अंबर राज ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले सातवां स्थान पाया।
जिले में आठवें स्थान पर एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सैफई की पलक गुप्ता , रेडवुड ग्लोबल स्कूल की रितिका आर्या, पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के सत्यम राजपूत तथा सेंटमैरी इंटर कॉलेज की पार्थ प्रकाश 96 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। नवें स्थान पर संत विवेकानंद के आदर्श बाबू व प्राची राजपूत तथा सेंटमैरी की ताल्या ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की। दसवें स्थान पर एस एस मेमोरियल इंटर कॉलेज सैफई की नव्या गुप्ता तथा सेंटमैरी के अमृतांश 95.6 प्रतिशत अंक के साथ रहे। सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने बताया कि जिले में 3827 संस्थागत छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।