फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aanganbadi Caryktriyan protests

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aanganbadi Caryktriyan protests
उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को कचहरी में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकत्रियों का आरोप है कि  इमरजेंसी होने पर भी उन पर काम का दबाव डाला जाता है।
विज्ञापन



यहां तक कि एक कार्यकत्री के पति का निधन हो गया, इसके बाद भी उसको छुट्टी नहीं दी गई। विरोध प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन देने पहुंची कार्यकत्रियों और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ इसी प्रकार अन्याय होता रहा वे अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू करेंगी।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्वास्थ्य विभाग की डोर टू डोर पल्स पोलियो एवं टीकाकरण आदि की जिम्मेदारी, निर्वाचन आयोग की बीएलओ की जिम्मेदारी, समाजवादी पेंशन का सत्यापन, जनगणना का कार्य आदि तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। कम मानदेय में काम का इतना अधिक बोझ डालने से कार्यकत्रियों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके विरोध में शुक्रवार को दिन में कचहरी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों का आरोप है कि हाई ब्लड प्रेशर से बेरून कटरा साहब खां निवासी कार्यकत्री रेखा कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार की  मौत हो गई। देवकी देवी निवासी अजीतनगर ऊसरा अड्डा के पति के पति का 15 दिन पहले निधन हो गया।


 इसके बाद भी उसके साथ कोई सहानुभूति नहीं बरती गई। इसी प्रकार शांती देवी पत्नी दिनेश बाबू की पित्त की थैली का आपरेशन हुआ, शकुंतला पत्नी श्रीकृष्ण निवासी कांशीराम आवास इटावा बीमार चल रही है। इसके बाद भी उनके ऊपर काम का दबाव बनाया जा रहा है।



 कार्यकत्रियों ने मृतक कार्यकत्री रेखा कुमारी के आश्रितों को दस लाख मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी देने की मांग की। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजमणि मिश्रा को मांगों से संबंदित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रानी देवी, सावित्री देवी, नीता, रंजना, शांती देवी, सुधा तिवारी, रीता, साधना देवी, हेमलता, आरती वर्मा, नीरज पाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed