फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man found in a moribund condition in the field

खेत में मरणासन्न हालत में मिला मामा के घर गया युवक

Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
A young man found in a moribund condition in the field
फोटो संख्या 03 भरथना सीएचसी में उपचार को लाया गया घायल युवक - फोटो : ETAWHA
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गुदे नगला के खेत में एक युवक मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। घायल के मामा ने पांच लोगों के विरुद्ध भांजे को साथ मारपीट कर मोबाइल व 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

नगला गुदे मार्ग पर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी घनश्याम पुत्र रंजीत सिंह ने थाना पुलिस दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बुधवार को भांजा दीपक निवासी बृजराज नगर, भरथना उनके घर आया था। दोपहर में टहलने के लिए घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

जब देर शाम तक भांजा वापस नहीं आया तो घर के आसपास खोजबीन की। घर के पास स्थित खेत में भांजा बेहोश हालत में लहूलुहान पड़ा मिला।
जिसे उपचार के लिए सीएचसी भरथना ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घनश्याम ने कालोनी के ही पांच लोगों के विरुद्ध भांजे को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये तथा मोबाइल लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत एसडीएम और थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed