{"_id":"698f6a657f70fd45820e2b25","slug":"a-woman-died-of-a-heart-attack-in-pradeep-mishras-katha-pandal-etawah-news-c-216-1-etw1005-137762-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रदीप मिश्रा की कथा के पंडाल में महिला की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रदीप मिश्रा की कथा के पंडाल में महिला की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। ननद के बुलाने पर एमपी के ग्वालियर के डबरा नवग्रह शक्तिपीठ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में प्रदीप मिश्रा की कथा को सुनने गईं लखना कस्बे की महिला श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत हो गई।
कस्बे के पुरावली दरवाजा मोहल्ला निवासी पुष्पा देवी (65) अपनी छोटी ननद राधा देवी निवासी लहार भिंड के साथ ग्वालियर के डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा सुनने के लिए बुधवार को गई थी। शुक्रवार की सुबह वह कथा शुरू होने से पहले पांडाल में पहुंची और बैठ गईं। करीब साढ़े आठ बजे के करीब हार्टअटैक आया साथ में मौजूद लोगों ने सीपीआर दिया। इसके बाद कथा स्थल पर बने अस्थायी अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुष्पा देवी की मौत की खबर उनके ननदोई संतोष सोनी ने परिजनों को दी। इस पर घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही परिजन एपी के लिए रवाना हो गए। पुष्पा देवी के पति डॉ. अनिल सोनी की भी मृत्यु तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गई थी। उनका एक पुत्र अनुज सोनी और पुत्री पूनम सोनी हैं, दोनों की शादी हो चुकी है।