फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A warehouse for the pontoon bridge will be built near Naugawan Ghat.

Etawah News: नौगवां घाट के पास बनेगा पैंटून पुल का गोदाम

Sat, 04 Apr 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A warehouse for the pontoon bridge will be built near Naugawan Ghat.
इटावा। चकरनगर और महेवा ब्लॉक को नौगावां के रास्ते जोड़ने वाली यमुना नदी पर हर साल तैयार होने वाले पैंटून पुल की सामग्री अब चंबल के बीहड़ी इलाके में असुरक्षित नहीं रहेगी। ब्लॉक चकरनगर के नौगवां घाट पर पुल के सामान को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए विभाग ने स्थायी समाधान खोज लिया है। यहां पुल की सामग्री के रखरखाव के लिए एक आधुनिक गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (खण्ड-एक) ने इस परियोजना के लिए हरी झंडी दे दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस गोदाम के निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। गौरतलब है कि मानसून सत्र के दौरान जब पैंटून पुल को हटाया जाता है, तो उसके पीपे, लोहे के एंगल्स और लकड़ी के स्लीपरों को खुले आसमान के नीचे रखना पड़ता था। धूप और बारिश के कारण पुल की सामग्री के खराब होने और चोरी होने का डर बना रहता था। अब गोदाम बन जाने से सामान को सुरक्षित रखा जा सकेगा। विभाग के जेई आजम अल्वी ने बताया कि नौगवां घाट पर पांटून पुल की सामग्री रखने के लिए गोदाम निर्माण करवाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed