{"_id":"6a207aff0a712cba960437ac","slug":"a-truck-dumper-collision-caused-a-traffic-jam-on-the-chambal-bridge-etawah-news-c-216-1-etw1012-143864-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चंबल पुल पर ट्रक-डंपर की टक्कर से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चंबल पुल पर ट्रक-डंपर की टक्कर से लगा जाम
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चंबल पुल पर बुधवार को एक ट्रक व डंपर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुल पर हुई इस घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टर बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को पुल से हटवाया। इसके चलते इटावा ग्वालियर हाईवे पर चंबल पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लगभग ढाई घंटे तक यहां जाम की स्थिति बनी रही।
बुधवार दोपहर ढाई बजे चंबल पुल पर हुई ट्रक और डंपर की भिड़ंत की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से दोनों वाहनों को अलग कराकर हटाया। इसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सवारी वाहनों में सवार यात्रियों को धूप में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हुई। कई यात्री अपने वाहनों से उतरकर पुल के किनारे या किसी छायादार स्थान पर खड़े दिखाई दिए। दोपहर ढाई बजे से लगा जाम शाम पांच बजे पूरी तरह से खुल सका। तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।