फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A truck crushed a young man crossing the highway, resulting in his death.

Etawah News: ट्रक ने हाईवे पार कर रहे युवक को कुचला, मौत

Wed, 22 Apr 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A truck crushed a young man crossing the highway, resulting in his death.
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के पक्का बाग क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई था। वह सड़क पार कर रहा था। सोशल मीडिया के जरिये बुधवार सुबह मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रमोद कठेरिया (27) निवासी खोजा फूल, कानपुर देहात के रूप में हुई है। वह इटावा के पक्का बाग अर्जुन नगर में रहने वाले चाचा लाखन सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। शादी का कार्यक्रम 20 अप्रैल को था। मंगलवार रात 11 बजे प्रमोद हाईवे पार कर रहा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चालक मौके से भाग गया था।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि बड़ा भाई विनोद, मामा मलखान सिंह और अन्य परिजन थाना पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां शव की पहचान भाई प्रमोद कठेरिया के रूप में की। विनोद ने बताया प्रमोद मजदूरी करता था। वह छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। इधर बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां गीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी के मुताबिक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed