Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A strategy will be devised in consultation with the traders' association and officials to remove encroachments.

Etawah News: अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापार मंडल और अधिकारियों के साथ बनेगी रणनीति

Sat, 07 Nov 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A strategy will be devised in consultation with the traders' association and officials to remove encroachments.
भरथना। नगर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद व्यापार मंडल और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान चलाएगी। शनिवार को पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, पुलिया निर्माण, पेयजल और सफाई समेत जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही और विगत महीनों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद इसे स्वीकृति दी गई। साथ ही जल निकासी, पेयजल और बंधन योजना समेत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लिए शासन से धनराशि प्राप्त करने के प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। सभासद नूरबानो ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच 15वें वित्त आयोग और अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों में देरी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई सड़कों, पार्कों और नालों के निर्माण के टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुए हैं। कुछ कार्य धरातल पर भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे पालिका और शासन की छवि प्रभावित हो रही है। बैठक में पेयजल, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने तथा कार्यालय संबंधी कार्य कराने पर चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने प्रस्तावों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ओटीएस योजना और समय से जन्म-मृत्यु पंजीयन कराने की जानकारी दी गई। इटावा-भरथना मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य और रेलवे लाइन पार स्थित वार्डों में पेयजल योजना जल्द पूरी कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। सभासद सुशील पोरवाल, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, प्रमेंद्र कुमार, सीमा, मीरा देवी, रीना, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चांदनी, वीरेंद्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed