फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A history-sheeter demanded extortion money from a constable posted in the jail, chased him and beat him.

Etawah News: जेल में तैनात सिपाही से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी, दौड़ाकर पीटा

Wed, 04 Feb 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A history-sheeter demanded extortion money from a constable posted in the jail, chased him and beat him.
इटावा। कुनैरा के पास मंगलवार रात केंद्रीय कारागार महोला में तैनात एक सिपाही से हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी वसूलने के इरादे से कार लगाकर रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ सिपाही को कार से खींचकर सड़क पर दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी को जेल भेजकर उसकी स्कार्पियों को सीज किया गया।
विज्ञापन

अर्श मलिक निवासी कुरीखाना थाना छजलेट जिला मुरादाबाद केंद्रीय कारागार महोला में सिपाही के पद पर तैनात है। अर्श मलिक ने थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह शहर के कुनैरा स्थित रजा मस्जिद से जेलर की कार से महोला जेल लौट रहा था। तभी अचानक एक कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को सिकंदर यादव निवासी कुनैरा बताते हुए उनसे रंगदारी मांगी। सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने सिपाही को कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर अखिल उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, लूट, धमकी और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed