{"_id":"601ed42b8ebc3e2714279a08","slug":"a-four-year-old-girl-dies-after-falling-into-a-pit-filled-with-water-etawha-news-knp610300078","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गड्ढे में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गड्ढे में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कचौरा रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास शनिवार दोपहर चार साल की बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेलने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिहार निवासी अजय कुमार कचौरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। वहीं परिवार के साथ भी रहता है। अजय ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार दोपहर भट्ठे में काम कर रहा था। शाम करीब चार बजे चार साल की बेटी मधु खेलते समय गायब हो गई।
मधु की खोजबीन में लगे परिजन भट्ठे के पास स्थित एक बड़े गड्ढे के पास पहुंचे। यहां मधु की लाश देख परिजन बेसुध हो गए। यह गड्ढा भट्ठे में ईंट बनाने के लिए खोदा गया था, जिसमें पानी भरा था।
विज्ञापन
परिजन मधु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थानाध्यक्ष कार्यवाहक अमान सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने खेलते समय हादसा होना बताया है।