{"_id":"6adf95e420d4b20b2c074f60","slug":"a-cry-echoed-in-the-ambulance-before-reaching-the-hospital-etawah-news-c-216-1-etw1011-152089-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
Mon, 26 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ताखा। हवेलिया मामन हिम्मतपुर गांव की गर्भवती महिला ने सीएचसी सरसई नावर पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। ईएमटी की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
गांव निवासी कमल प्रताप की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों की सूचना पर ईएमटी सुनील कुमार यादव और चालक कमल प्रकाश एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे। गर्भवती महिला को लेकर वे सीएचसी सरसई नावर जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
इसके बाद जच्चा और नवजात को सीएचसी सरसई नावर में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्याम मोहन यादव ने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। (संवाद)