{"_id":"83798","slug":"Etawah-83798-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व ट्रक की भिड़ंत में चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व ट्रक की भिड़ंत में चालक सहित दो की मौत
Etawah
Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-सैफई मार्ग पर तिरुपति कोल्ड स्टोरेज के समीप शुक्रवार की रात राठ डिपो की बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें रोडवेज बस के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बस में बैठी दो दर्जन सवारियां घायल हुई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। घायलों में आठ की हालत गंभीर है।
राठ डिपो की बस शुक्रवार की रात को सवारियां लेकर इटावा बस स्टैंड आई और यहां से कुछ और सवारियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। रात करीब साढ़े 11 बजे बस वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरुपति कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और बस में सवार यात्रियों को निकालने में जुट गए।
हादसे में बस चालक धीरेंद्र (35) पुत्र रामकुमार निवासी मुगलपुरा राठ हमीरपुर तथा मोनू (10) पुत्र देवीदयाल निवासी महुआ हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रामादेवी पत्नी देवीदयाल निवासी महुआ हमीरपुर, देवीदीन यादव पुत्र बैजू यादव निवासी सिमीपहरा हमीरपुर, राजकुमारी पुत्री खूबचंद्र निवासी बसरिया महोबा, शांती पत्नी पल्टू, प्रकाश पुत्र पर्वत निवासीगण चंदरपुरा नौगांव छतरपुर, नब्बू पुत्र रहमान निवासी मेहन थाना रौन भिंड, शिवदयाल पुत्र सुंदरलाल निवासी बड़ा खटका हमीरपुर व तीन वर्षीय बालक को भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत का शिकार हुए मोनू की शिनाख्त में काफी वक्त लग गया। गंभीर रूप से घायल उसकी मां रामादेवी को जब होश आया तब मोनू की पहचान हुई।