फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सूत मिल चालू कराने के भरोसा दिया

सूत मिल चालू कराने के भरोसा दिया

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव ने भी दिया था मिल चालू कराने का आश्वासन
विज्ञापन

इटावा। इटावा में करीब 20 साल से बंद पड़ी एक मात्र सूत मिल चालू कराने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भरोसे के बाद जिले में रोजगार की संभावना एक बार फिर पैदा हो गई है। अखिलेश सरकार की ओर से दिया गया यह भरोसा यदि वाकई में साकार होता है तो सूत मिल के बेरोजगार कर्मचारियों के अलावा हजारों की संख्या में बुनकरों की रोजी-रोटी चल पड़ेगी। सैफई में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों के सूत मिल चालू कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें भरोसा दिया है। उसके बाद से सूत मिल परिसर में रह रहे कर्मचारियों के चेहरे पर रौनक देखने को मिल रही है।

बीते दो सप्ताह पहले यूपी कोआपरेटिव स्पिनिंग मिल्स के महाप्रबंधक की ओर से मिल परिसर की कालोनी में रह रहे मजदूर कर्मचारियों को घर खाली करने का नोटिस भेजा गया था। घर के बेदखल करने के इस नोटिस के बाद यहां रह रहे परिवारों में खलबली मच गई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। शासन स्तर पर भी अमर उजाला की इस खबर को संज्ञान में लिया गया। इसी का नतीजा रहा कि मुख्यमंत्री ने इटावा की एकमात्र सूत मिल चालू कराने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में बंद पड़ी दुग्ध डेयरी को भी चालू कराने की बात कही है। मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद सूत मिल के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी दिखी, लेकिन उन्हें इस बात भी भय बना रहा कि कहीं यह भरोसा अधर में न लटक जाए। यहां के कर्मचारी नरेश चौधरी बताते हैं कि वर्ष 2007 में मुलायम सिंह ने भी सरकार बनने के बाद मिल चालू कराने का भरोसा दिया था। बेरोजगार कर्मचारी एक बार फिर मुलायम सिंह से मिलकर अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed