{"_id":"76670","slug":"Etawah-76670-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत मिल, डेयरी उद्योग शुरू किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूत मिल, डेयरी उद्योग शुरू किया जाएगा
Etawah
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में सूत मिलें एवं डेयरी उद्योग फिर से स्थापित करने की बात कही। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को यहां के विकास कार्यों के निरीक्षण को आए अखिलेश ने जिले की जनता के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा उद्योग विहीन हो चुके जिले में सूत मिल व डेयरी उद्योग चलाया जाएगा। सैफई स्थित पैरामेडिकल कालेज में जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने इसके अलावा सैफई में अधूरे पड़े विकास कार्यों का निरीक्षण कर अफसरों को इन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अफसरों के साथ बैठक कर जिले के विकास का खाका तैयार किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य सचिव जावेद उस्मानी सुबह साढ़े नौ बजे सैफई हवाई अड्डे पर उतरे। उनके साथ कई विभागों के प्रमुख सचिव एवं निगमों के प्रबंध निदेशक भी थे। सबसे पहले सैफई स्थिति पैरामेडिकल कालेज, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैवरा स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज, सैफई महोत्सव पांडाल स्थल, तरणताल आदि स्थलों का निरीक्षण कर यहां विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा हालांकि गृह जनपद में विकास कराने के लिए पूर्व में उनकी सरकार की आलोचना होती रही है, बावजूद इसके यहां की जनता के लिए सरकार पूरे जिले का विकास कराएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग विहीन हो चुके जिले में सूत मिल और बंद हो चुके डेयरी उद्योग को फिर से चलाने पर विचार किया जा रहा है। इस पर अभी काम करना बाकी है लेकिन सरकार भरोसा दिलाती है कि यहां उद्योगों की स्थापना होगी। सैफई स्थित पैरामेडिकल कालेज में इसी साल जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। मिनी पीजीआई में भी इसी साल से परास्नातक कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। इसके अलावा जिले भर में गांवों को सड़कों एवं पुलों के जरिए जोड़ा जाएगा। सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा इसके अलावा सैफई में जल्द ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। अधूरे पड़े स्टेडियमों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। स्पोर्ट्स कालेज भी खोलने पर विचार किया जा रहा है। इटावा जिला अस्पताल और गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी बनाने के सवाल पर कहा कि इस पर काम चल रहा है। जल्द ही फैसला लिया जाएगा और तभी सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी।