फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाए

शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाए

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत साबितगंज स्थित एक किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित करीब एक लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यापारियों में इस घटना को लेकर खासा रोष व्याप्त है। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुहल्ला लालपुरा निवासी राजीव कुमार जैन पुत्र वीरसेन जैन की साबितगंज में किराना की थोक की दुकान है। शनिवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात के समय मौका पाकर चोरों ने उनके शटर के ताले तोड़ दिए और दुकान में प्रवेश कर नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लोगों ने उनक े शटर के ताले टूटे देखे तो तत्काल इसकी सूचना राजीव कुमार जैन को दी।
विज्ञापन

शटर के ताले टूटे होने की जानकारी पाते ही राजीव मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर देखा तो हक्का बक्का रह गए। गोलक से नगदी गायब थी इसके अलावा काफी मेवा आदि सामान गायब था। राजीव ने बताया कि चोर उनक ी दुकान से 25 हजार रुपए की नगदी, छोटी इलायची का बोरा, काजू, बादाम व अन्य मेवा जिसकी कीमत करीब 80 हजार के आसपास है। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता सुनील जैन, किराना समिति के त्रिलोकीनाथ केसरवानी, देवकुमार जैन आदि मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed