फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सचिव को मिली खामियां

सचिव को मिली खामियां

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के समक्ष आ रही दिक्कतों को लेकर प्रमुख सचिव परिवहन और आरएमओ कानपुर ने क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर अचानक छापा मारा तो कमियां मिलीं। तीन कें द्राें पर बारदाना न होने की शिकायत किसानों ने की। उन्हाेंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि खरीद के साथ किसानाें के मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख सचिव परिवहन बीएस भुल्लर और विपणन शाखा के आरएमओ कानपुर सत्यभान सचान महेवा पहुंचे। एसडीएम चकरनगर शिवप्रसाद व क्षेत्रीय लेखपाल रामप्रकाश पाल के साथ सबसे पहले खाद्य निगम के महेवा स्थित क्रय केंद्र पर गए। यहां इन अधिकारियों ने गेहूं खरीद और उसके जुड़े रजिस्टर देखे। उन्होंने चेक बुक जोतबहीं आदि को देखा। यहां से वह यूपी एग्रो केंद्र पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि उन्हें 3479 बोरे प्राप्त हुए थे। 775 कुटंल गेहूं खरीदा जा चुका है। 2200 बोरे अभी मौजूद है। दोनाें ही केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों के नाम पता और मोबाइल नबंर भी दर्ज करें।
विज्ञापन

दिलीप नगर, निबाड़ीकला, और मुकुटपुर क्र य केंद्रों पर किसानों ने बारदाना न होने की शिकायत की। इस पर सचिव ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को मोबाइल पर निर्देश दिए कि इन क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों अधिकारियों ने किसान रामनरेश तिवारी, महावीर, सोनू चौधरी से भी गेहूं खरीद के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed