फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   साथी की हत्या से अभी भी दहशतजदा हैं छात्र

साथी की हत्या से अभी भी दहशतजदा हैं छात्र

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। समाज कल्याण विभाग द्वारा नगला हीरालाल में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय के छात्र अभी भी दहशत से उबर नहीं पाए हैं। आठ दिन पहले अपने साथी की बाद न केवल छात्र बल्कि अभिभावक भी बुरी तरह से डरे हुए हैं। स्थिति यह है शुक्रवार से शुरू हुई अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में कई छात्र अनुपस्थित रहे। छात्रों के अनुपस्थित रहने की साफ वजह विद्यालय प्रशासन नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 27 नवंबर की रात कक्षा एक के छात्र की हत्या सीनियर छात्र ने कर दी थी। विद्यालय प्रशासन मामले को दबा कर इसे महज दुर्घटना दिखाने की कोशिस करता रहा। विद्यालय प्रशासन का कहना है छात्र की मौत तख्त से गिरने से हुई है। जबकि परिजनों ने सीनियर छात्र के साथ ही विद्यालय स्टॉफ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट बसरेहर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्या के आरोप में कक्षा 12 के छात्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। डीएम के निर्देश पर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच हो रही है। घटना के बाद से विद्यालय के अन्य छात्र और उनके अभिभावक दहशत में आ गए। घटना के बाद कई अभिभावक सुरक्षा की दृष्टि से अपने बच्चों को विद्यालय से घर ले गए। शुक्रवार से शुरू हुई अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में पहले दिन 117 छात्र अनुपस्थित रहे। छात्रों की अनुपस्थिति को लेकर विद्यालय प्रशासन तरह-तरह के तर्क दे रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है साथी की हत्या के बाद से दहशतजदा 117 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। अधीक्षक आकाश गौतम का कहना है विद्यालय में मौजूदा सत्र में 480 छात्र पंजीकृत हुए थे। कुछ समय बाद कुछ छात्र विद्यालय छोड़ गए। घटना के बाद विद्यालय के पंजीकृत सभी परीक्षा में शामिल हुए हैं। घर गए छात्र वापस आ चुके हैं। नगरा हीरालाल स्थित राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में 27 नवंबर ो कक्षा एक के छात्र की हत्या के मामले में डीएम के आदेश के बाद एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने घटना के संबंध में दस दिन के अंदर इच्छुक लोगों से उनके कार्यालय में जाकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। घटनाक्रम को जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने घटना में विद्यालय स्टॉफ की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के लिए समाज कल्याण निदेशक को पत्र लिखकर संस्तुति की थी। पत्र में प्रधानाचार्य, अधीक्षक सहित सात लोगों की लापरवाही बताई गई थी। डीएम की संस्तुति के बाद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्ता ने बताया अभी उन्हें कार्रवाई के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed