{"_id":"33-207642","slug":"Etawah-207642-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को लूटने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति को लूटने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
Etawah
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के रौरा तिराहा के पास रविवार की रात को निमंत्रण खाकर लौट रहे दंपति के साथ हुई लूट में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में उन्होंने लूट में शामिल दो साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पकड़े गए लुटेरों के साथ पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर की रात भरथना के मोहल्ला बृजराजनगर निवासी प्रहलाद सिंह यादव अपनी पत्नी नीरज देवी के साथ पैतृक गांव दौलतपुरा में निमंत्रण खाकर लौट रहे थे। सैफी मार्ग से होते हुए मेन सड़क पर आए कि रौरा गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और उनके पास से 27 हजार रुपये नकद, सोने की जंजीर, कानों के झाले और बाइक लूट ली थी। इस वारदात के खुलासे को भरथना थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। 24 नवंबर की रात एसआई रामपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लुटेरे बाइक से ऊसराहार की ओर से आ रहे हैं। उन्होंने भोली चौराहा के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम छोटे पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी आलमपुर भरथना तथा मनोज पुत्र रामदास यादव निवासी पाय थाना चौबिया बताए। बदमाशों ने अपने दो साथी राजीव पुत्र रमेश यादव निवासी मुसीकापुरा थाना भरथना व सतीश निवासी मजोरपुरा थाना भरथना के भी लूट में शामिल होने की बात बताई है। छोटे के खिलाफ भरथना थाने में पहले से ही एक मामला दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि जो बाइक मिली है, उस पर नंबर नहीं है। पुलिस बाइक के बारे में छानबीन कर रही है। एसएसपी ने ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सर्वानंद सिंह, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।