{"_id":"33-207392","slug":"Etawah-207392-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
Etawah
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदोखर मार्ग पर तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन निवासी राजेश कुमार (28) पुत्र तोताराम अपने गांव के ही हरी सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे कि गदोखर मार्ग पर शिवमोहन के मकान के सामने तेजी से आ रहे ट्रक ने राजेश की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया।