फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सीएम से की अनियमितता की शिकायत

सीएम से की अनियमितता की शिकायत

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। नगरपालिका के नामित सभासद रमेश प्रजापति ने नगरपालिका के निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत सीएम अखिलेश यादव और शहरी विकास मंत्री आजम खां से की है। इसमें चेयरमैन और ईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

राजपूत कालोनी रामलीला रोड निवासी नामित सभासद रमेश प्रजापति ने पत्र में कहा कि नगरपालिका की भूमि पर भू माफियाओं को कब्जे कराकर चेयरमैन और ईओ ने करोड़ों रुपये के वारे न्यारे किए हैं। पालिका सीमा में स्थित पोखर, तालाबों, शौचालयों एवं नाला की जमीन पर भू माफिया गिरोह को कब्जे कराए गए हैं। यदि पालिका के भूमि रजिस्टर की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की जाए तो कई अनियमितताएं खुल सकती हैं।
विज्ञापन

सभासद ने पत्र में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये शहर की सड़कों, खड़ंजों, नालों और नालियों आदि के निर्माण के लिए दिया। इस धनराशि की चेयरमैन और ईओ ने जमकर बंदरबांट की। ठेकेदारों से कमीशन खाकर पीली ईंट, इसी की गिट्टी, यमुना की बालू आदि घटिया सामग्री इस्तेमाल कराई गई है। कहा कि साल भर पूर्व कटरा साहब खां की छोटी दरगाह वाली गली के खड़ंजे में घपले की शिकायत डीएम से की थी। एडीएम ने 18 जनवरी को ईओ को निर्देशित किया था कि वे इसकी जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं लेकिन इस निर्देश को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ तथाकथित लोगों के इशारे पर नामित सभासद ऐसे मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। यह तो शहर की जनता देख रही है कि नगरपालिका ने कितने विकास कार्य कराए हैं। इस तरह के आरोपों से नामित सभासद की मंशा खुद ही उजागर हो रही है। वे सभी आरोपों का पुरजोर खंडन करते हैं।
कुलदीप गुप्ता, चेयरमैन, नगरपालिका, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed