फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सत्ताधारियों को खटक गए थे एसएसपी

सत्ताधारियों को खटक गए थे एसएसपी

Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सख्त तेवर और किसी की सिफारिश न सुनने की आदत ही एसएसपी दिनेश कुमार पी के तबादले का कारण बनी। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एसएसपी सिर्फ सात महीना दस दिन ही रह सके। एसएसपी को सत्ताधारी नेताओं के कोप का शिकार होना पड़ा। शासन ने उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

इटावा जिले में बतौर एसएसपी के रूप में दिनेश कुमार पी की 11 फरवरी को तैनाती हुई थी। थाने में तुरंत रिपोर्ट लिखने के सख्त आदेश और अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते वे चर्चा में रहे। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में सत्ताधारी दलों के नेताओं की सिफारिशों को भी नजरअंदाज किया। यहीं सपाइयों को खटक गया। उपचुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहासुनी के बाद सपा के बड़े नेता की नाराजगी का शिकार भी उन्हें होना पड़ा। तभी से उन्हें हटाए जाने की अटकलें शुरू हो गईं थीं। रही सही कसर कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए एक जुआ ने पूरी कर दी। इससे उन्हें प्रदेश के कद्दावर मंत्री की नाराजगी झेलनी पड़ी। इसी कारण से एसएसपी का शासन ने 22 सितंबर को इटावा से हटाकर डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

---
जाते-जाते कर गए बड़ा फेरबदल
इटावा से अपना तबादला होने से पूर्व ही एसएसपी दिनेश कुमार ने बड़ा फेरबदल कर दिया। उन्होंने नौ थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने पीआरओ रहे आनंद मिश्रा को एसओ चकरनगर बनाया है। इसके अलावा चकरनगर एसओ रामवीर सिंह को बलरई, बलरई एसओ जेपी यादव को पुलिस लाइन भेजा है। जसवंतनगर के एसएचओ दयाशंकर सिंह को सहसों थाना और सहसों के एसएचओ श्रीधर सिंह को जसवंतनगर कोतवाली का चार्ज दिया है। इसके अलावा एसओ ऊसराहार विनोद यादव को एसओ सिविल लाइन। एसओ सिविल लाइन रहे जसवीर सिंह को बढ़पुरा, एसओ लवेदी संजय यादव को ऊसराहार तथा पुलिस लाइन से राजकुमार यादव को एसओ लवेदी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed