फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चार घंटे तक जाम रहा समथर-चौपला मार्ग

चार घंटे तक जाम रहा समथर-चौपला मार्ग

Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। समथर-चौपला मार्ग पर सोमवार की रात बाइक और मोपेड की आमने सामने टक्कर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चार घंटे तक जाम लगाए रखा। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र शर्मा, और एसडीएम भरथना ईश्वर चंद्र मौके पर पहुुंचे। अधिकारियों के द्वारा किसान दुर्घटना बीमा से पांच-पांच लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाए जाने का का आश्वासन मिलने के बाद लोग सड़क से हटे। इस बीच शाम 7 से रात 11 बजे तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

समथर-चौपला मार्ग पर महावीर मंदिर के पास सोमवार की शाम बाइक और मोपेड की भिडंत हो जाने से सुरेश अग्निहोत्री निवासी समथर, पप्पू पांडेय निवासी कौआ, बद्रीनारायण तिवारी रूरा कानपुर देहात, अवनीश निवासी नगला मोहन की मौत हो गई थी। दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शवों को रखकर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर सीओ भरथना अनिल यादव, थानाध्यक्ष ऊसराहार विनोद यादव मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आर्थिक मदद दिए जानेे की मांग को लेकर अड़ गए। जिलाधिकारी नितिन बंसल के निर्देश पर एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र शर्मा, एसडीएम भरथना ईश्वर चंद्र मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। किसान दुर्घटना बीमा योजना से पांच-पांच लाख तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिए जाने क ा आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे लोग शव हटा कर जाम खोलने के लिए तैयार हो गए। एसडीएम ताखा ने मृतक सुरेश चंद्र अग्निहोत्री की बेटी मधु की शादी के लिए शासन से अनुदान दिलाए जाने का भी वायदा किया है।
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल पर चारो और खून फैला था। एक साथ चार लोगों की मौत की खबर जंगल में आग की तरह चारों ओर फैल गई। जिसने भी सुना वह दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ा चला आया। मौत का मंजर देख हर आंख नम थी। लोगाें की आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा था। मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तक मृतकों के घरों पर जमघट लगा रहा। परिजनों की चीख पुकार से रात भर मातमी माहौल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed