फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अब फोन से बुक कराएं गैस सिलेंडर

अब फोन से बुक कराएं गैस सिलेंडर

Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस के लिए एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे फोन से रिफिल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। गैस सिलेंडर भी उपभोक्ता के घर पर पहुंचाया जाएगा। शहर स्थित एजेंसियों ने इस व्यवस्था के तहत बुकिंग शुरू कर दी है। नई प्रक्रिया में कुछ मुश्किलें भी आ रही हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि महीने भर के भीतर सब ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख रूप से तीन गैस एजेंसियां हैं। इनसे करीब 80 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। उपभोक्ताओं की अमूमन यह शिकायत रहती है कि एजेंसी संचालक बुकिंग का दिन निर्धारित करने में मनमानी करते हैं। इसके बाद कोई 30 दिन में तो कोई 40 दिन में रिफिल मुहैया कराता है। अब इस नए सिस्टम के तहत हर माह एक सिलेंडर लेना आसान होगा। इटावा गैस एजेंसी संचालक संतोष चौधरी के मुताबिक बुकिंग का यह सिस्टम नोएडा से संचालित हो रहा है। इस बुकिंग सिस्टम में अभी उपभोक्ताओं को कुछ शिकायतें आ रही हैं। इसे देखते हुए उन्होंने काउंटर बुकिंग को भी चालू रखा हुआ है। उम्मीद है कि महीने भर के अंदर यह सिस्टम बिल्कुल सही ढंग से काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

--
ऐसे बुक होगी रसोई गैस
गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए इंडेन के उपभोक्ता को 9012554411 और एचपी के उपभोक्ताओं को 9089623456 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद हिंदी भाषा के लिए एक और अंग्रेजी के लिए दो नंबर दबाना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को गैस एजेंसी का नंबर फीड करना होगा। मसलन, लक्ष्मी गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं तो 09235421112 या 05688-252800 और लोहिया गैस एजेंसी के लिए 05688-251597 नंबर दर्ज करेंगे। इसके बाद वितरक का नाम बताया जाएगा। जिसे सुनने के बाद पुष्टि के लिए एक नंबर दबाना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को ग्राहक संख्या बतानी होगी। सही जानकारी पर एक नंबर दबाना होगा। गलत होने पर दो दबाकर पुन: ग्राहक संख्या डाली जा सकती है। अंत में रिफिल बुक करने के लिए एक दबाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन दिन में डिलीवरी का है नियम
बुकिंग के बाद मैसेज के जरिए इस बात की जानकारी दे दी जाएगी कि आपको इतने समय में गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। वैसे रिफिल उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम समय तीन दिन है। तीन दिन बाद आपके घर पर सिलेंडर पहुंचेगा और फिर एक मैसेज आएगा कि आपकी रिफिल पहुंच चुकी है।
--
यह आ रहीं हैं दिक्कतें
बुकिंग के बाद कई दिन तक मैसेज नहीं आ रहा है। यहीं नहीं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन दिन बाद उनके पास मैसेज आ गया कि उनके सिलेंडर की होम डिलीवरी हो चुकी है, लेकिन सिलेंडर आया ही नहीं। हर्ष नगर निवासी सुभाष ने बताया कि 5 सितंबर को मैसेज आया कि आपकी रिफिल की होम डिलीवरी की जा चुकी है। लेकिन रिफिल उनके घर 20 सितंबर को पहुंची। वह भी तब जब एजेंसी पर कई बार फोन किए।
--
शहर में खुलेंगे डिलीवरी सेंटर
इटावा गैस एजेंसी के संचालक संतोष चौधरी ने बताया कि नए सिस्टम के तहत होम डिलीवरी को निर्धारित समय में करने के लिए शहर में कम से कम 10 सेंटर खोलेंगे। जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। रिफिल का पेमेंट भी इसी सेंटर पर किया जा सकेगा। आमतौर पर उपभोक्ता को अपने घर पर ही रिफिल प्राप्त करते वक्त पेमेंट करना होगा।

--
यह जरूर ध्यान रखें
फोन पर गैस बुक कराते समय आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका नंबर आगे के लिए सुरक्षित कर लिया जाए। यानी आपने जिस नंबर से कॉल की उसे कस्टमर डाटा के रूप में सुरक्षित किया जाए या नहीं। ऐसे में उपभोक्ता सिर्फ उसी नंबर से कॉल करें जो उनका पर्सनल नंबर हो। कोशिश करें कि हर बार उसी नंबर से गैस बुक कराएं। आफिस के या दोस्तों के फोन से कॉल न करें। आगे चलकर आपको अपना कनेक्शन नंबर बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed