{"_id":"33-198294","slug":"Etawah-198294-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में पड़ा हथगोला फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में पड़ा हथगोला फटा
Etawah
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहकमर में गुरुवार की सुबह खंडहर मकान में विस्फोट के बाद सनसनी फैल गई। विस्फोट में एक सुअर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को खंडहर में कूड़े के ढेर से एक जिंदा देसी हथगोला मिला है। पुलिस ने उसे पानी में डालकर निष्क्रिय किया। पुलिस अब छानबीन कर रही है कि यह हथगोला कूड़े के ढेर में कैसे आया।
शहर के मोहल्ला शाहकमर में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी रहीस पुत्र जहीर अहमद का खंडहर मकान पड़ा है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मकान परिसर में कूड़े के ढेर में एक सुअर विचरण कर रहा था। इस बीच एक जोरदार धमाका हुआ। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक सुअर का पूरा जबड़ा उड़ गया ता। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाल बलवीर सिंह गौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कूड़े के ढेर में एक जिंदा देसी हथगोला बरामद हुआ। बम कहां से आया पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि हथगोला कहां से आया। यह किसी अपराध के लिए या फिर दीपावली में छुड़ाने के लिए बनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि इस तरह के बम कहां बनाए जा रहे हैं।