{"_id":"33-198277","slug":"Etawah-198277-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए उग्र पब्लिक पर पुलिस ने भांजी लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए उग्र पब्लिक पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Etawah
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। नगर में तीन दिन से बिजली आपूर्ति न होने व मांग के बाद भी हाईटेंशन लाइन न बदले जाने से गुरुवार को पब्लिक का गुस्सा फूट पड। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर पथराव किया। मंडी तिराहा के पास एकजुट होकर इटावा-कन्नौज हाइवे पर जाम लगा दिया। बेकाबू भीड़ को संभालने में पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पब्लिक और उग्र हो गई। जवाब में पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पथराव में पुलिस टीम में शामिल होमगार्ड का सिर फट गया। कोतवाल बाल-बाल बचे। इसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक बार फिर लाठीचार्ज करके उग्र भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने तीन नामजद सहित सवा सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में कुछ दिन पूर्व हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। उस वक्त लोगों ने जाम लगाया विरोध-प्रदर्शन किया तो पशुपालक को मुआवजा मिल गया। मोहल्ले के लोग हाईटेंशन लाइन को दूसरी ओर से निकालने की मांग पर अड़े हुए थे, जबकि बिजली विभाग गली से ही हाईटेंशन लाइन ले जाने पर अड़ा था। मोहल्लेवासियों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा था और टूटी हुई लाइन को जोड़ने नहीं दिया जा रहा था। तार टूटने से गिरधारीपुरा, टीला खुशालपुर व महावीरनगर में सप्ताह भर से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
बिजली कटौती से जूझ रहे गिरधारीपुरा, टीला खुशालपुर व महावीरनगर के लोग गुरुवार को शिकायत लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। महिलाओं ने उपकेंद्र में घुसते ही हंगामा शुरू कर दिया। लोग तोड़फोड़ करने लगे। दहशत में कर्मचारी भाग खड़े हुए। एसएसओ सुनील कुमार ने बताया कि महिलाओं ने उपकेंद्र पर लाठी-डंडों के साथ पथराव करके कुछ मशीनों को तोड़ दिया। अन्य मोहल्लों में चल रही विद्युत सप्लाई बंद करा दी। लोगों का गुस्सा जब इतने से शांत नहीं हुआ तो मंडी तिराहा पर इटावा-कन्नौज हाइवे पर जाम लगा दिया। बवाल और जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल बलवीर सिंह यादव ने लोगों को बलपूर्वक खदड़ने का प्रयास किया। पब्लिक नहीं मानी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे पब्लिक और भड़क गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में थाना प्रभारी के साथ आया होमगार्ड कृष्ण कुमार यादव का सिर पत्थर लगने से फट गया। पथराव में कोतवाल बाल-बाल बचे। पुलिस ने घायल होमगार्ड को अस्पताल भेजा और हालात की जानकारी अफसरों को दी। इस पर थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पब्लिक को खदेड़कर जाम खुलवाया। जाम सुबह करीब साढ़े दस बजे लगा और आधा घंटे बाद 11 बजे के आसपास खुला। इस संबंध में चौकी इंचार्ज योगेश शर्मा ने विनोद पुत्र ताले सिंह, अरविंद पुत्र रामबहादुर, मोनू उर्फ राजीव सभासद निवासीगण महावीरनगर सहित सौ-सवा सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीओ एके यादव ने बताया कि जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर पब्लिक ने पथराव किया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवा दिया।