फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इटावा-फर्रुखाबाद रोड पर बुधवार की रात बाइक में लोडर की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए जा रही थी। महिला के मायके वालों ने पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस भी महिला की मौत एक्सीडेंट में मान रही है। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुरा निवासी शिवराम सिंह प्रजापति की पत्नी किरन (30) की बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक में लोडर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पति शिवराम पुत्र रामरतन प्रजापति ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। वह अपने भतीजे के साथ बाइक से पत्नी को उदयपुरा दवा लेने के लिए चल दिया। जैसे ही वह जी माउंट लिट्रा स्कूल के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरने से किरन के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पिता रघुवीर सहाय प्रजापति निवासी पंसारी टोला इटावा ने पति पर किरन की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि किरन की आठ वर्ष पहले शादी की थी। किरन को गुटखा खाने का शौक था। इसी को लेकर पति उससे मारपीट करता था। जब एक्सीडेंट हुआ था को सिर्फ किरन को ही चोट क्यों आई। बाइक चला रहा पति और भतीजा घायल क्याें नहीं हुआ। मृतका अपने पीछे आठ वर्ष की बेटी नीरज को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष बसरेहर आनंद कुमार ने बताया कि महिला की मौत बाइक में लोडर की टक्कर लगने से हुई है। पुलिस ने ही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन


--इनसेट---
सवारियों से भरा टेंपो पलटा, सात घायल
इटावा। गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे एक टेंपो सैफई से सवारियों को लेकर इटावा आ रहा था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के पास बाइक सवार को बचाने में टेंपो पर पलट गया। टेंपो में सवार सुनील पुत्र रामचंद्र अपनी पत्नी सुनीता व निशा पुत्री कमलेश निवासीगण बर्रा थाना वैदपुरा सहित देवकुमारी पत्नी बाबूराम, गुड्डू पुत्र बाबूराम निवासी ककराई थाना भरथना, नंदनी पत्नी नीरज निवासी वैदपुरा, रश्मि पत्नी दीपू निवासी करनपुरा इटावा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पलटे हो टेंपो को सीधा किया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घायलों की हालत सामान्य होने के बाद सभी को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


---
डॉक्टर की कार पलटी, दो घायल
इटावा। सीएमओ दफ्तर के डिप्टी बीएलओ डॉ. सागर गुरुवार को भरथना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण की प्रगति देखने गए थे। दोपहर के वक्त वह कार से वापस लौटकर इटावा आ रहे थे। इटावा-भरथना मार्ग पर गैस प्लांट के पास कार अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में डॉ. सागर तो बच गए, लेकिन कार में सवार संजीव कुमार शर्मा (40) पुत्र सुरेशबाबू निवासी आवास विकास, राजेश (37) पुत्र मुंशीलाल निवासी राहतपुरा घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित उदयपुरा गांव निवासी शैलेंद्र कौशल का आठ वर्षीय पुत्र अंशुल गांव के बाहर खेल रहा था। इसी बीच ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed