Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जीएम और बोर्ड मेंबर ने किया विंडो निरीक्षण

जीएम और बोर्ड मेंबर ने किया विंडो निरीक्षण

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। रेलवे बोर्ड के सदस्य सुबोध जैन के साथ जीएम प्रदीप कुमार ने गुरुवार को अचानक इटावा स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। वे स्पेशल ट्रेन से इटावा पहुंचे। ट्रेन यहां करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। उन्होंने ट्रेन में ही स्थानीय अफसरों के साथ गुफ्तगू की और फिर रवाना हो गए। उनके साथ डीआरएम इलाहाबाद मंडल वीके त्रिपाठी भी थे।
विज्ञापन

फरवरी में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीएम प्रदीप कुमार गुरुवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य सुबोध जैन के साथ अचानक इटावा पहुंचे। टूंडला से कानपुर जाते वक्त वे रेलवे मार्ग का विंडो निरीक्षण करते हुए इटावा स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण ट्रेन गुरुवार को दोपहर 12 बजे इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय अफसर पहले से ही प्लेटफार्म तीन पर पहुंच चुके थे। ट्रेन रुकने के बाद अफसरों ने रेलवे की निर्माण इकाई के अफसरों से ट्रेन के भीतर ही बैठकर गुफ्तगू की। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज भी चेक किए। करीब 15 मिनट तक इटावा में ठहराव के बाद स्पेशल ट्रेन से दोपहर 12:16 बजे कानपुर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

पीआरओ नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के सदस्य सुबोध जैन गुरुवार को टूंडला से इलाहाबाद तक के निरीक्षण पर थे। पटरी से लेकर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, शेड आदि का अवलोकन के बाद जो भी खामी मिलेगी, उसकी रिपोर्ट रेलवे चेयरमैन को सौंपेंगे। आपको बता दें कि रेलवे जीएम अपनी टीम के साथ इटावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण 22 फरवरी को कर चुके हैं। इससे कुछ दिन पहले फरवरी में ही जीएम ने विंडो निरीक्षण किया था। स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी ने बताया कि जीएम के आने का कार्यक्रम पूर्व में तय नहीं था। उनका आना अचानक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed