फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जुलाई से पहले खरीद लें जमीन

जुलाई से पहले खरीद लें जमीन

Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
इटावा। अगर आपको जमीन खरीदनी है तो जुलाई से पहले ही खरीद लें, क्यों कि अब दो साल में बढ़ने वाले सर्किल रेट हर साल बढ़ेंगे। उधर, प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाए तो लोगों ने जमीन के बैनामे कराने कम कर दिए हैं। रजिस्ट्री आफिस के आंकड़े इस बात का गवाह हैं। यही नहीं स्टांप चोरी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल सर्किल रेट बढ़ोत्तरी से लोग इस कदर नाखुश रहे कि हाईकोर्ट तक पहुंच गए। इसके बाद दिसंबर में 66 गांव के संशोधित सर्किल रेट जारी किए गए।जमीन का सौदा तभी पूरा होता है जब उसका बैनामा (रजिस्ट्री) करा लिया जाए। यह बैनामा प्रशासन से तय सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप लगाकर प्रस्तुत किए जाने के बाद होता है।
विज्ञापन

पहले हर दो वर्ष के लिए सर्किल रेट तय होते थे। अब यह प्रतिवर्ष निर्धारित किए जाने लगे हैं। इस कड़ी में गत वर्ष जुलाई में जिला प्रशासन ने सर्किल रेट तय किए थे और आगे भी जुलाई में ही तय होंगे। हर बार सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी होती है। लेकिन यह जब सामान्य रहती है तो इसका विरोध नहीं होता। मगर जुलाई 2013 में सर्किल रेट में 10 से 60 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की गई। हालांकि आपत्तियां मांगी गई थी। संशोधन कर निराकरण भी किया गया था। बावजूद इसके नए सर्किल रेट लागू होने के बाद आपत्तियां आई जिसे प्रशासन ने मानने से इनकार कर दिया। इस पर लोग हाईकोर्ट चले गए थे। बाद में प्रशासन ने दिसंबर में इटावा तहसील के तहत 66 गांव के संशोधित रेट जारी किए।
विज्ञापन

इस साल घटी बैनामा की संख्या
सर्किल रेट में इस बढ़ोत्तरी का ही असर रहा कि चालू वित्तीय वर्ष में बैनामा कराने वालों की संख्या में कमी आई है। इटावा तहसील के आंकड़े बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में जहां अप्रैल से जनवरी तक 9046 बैनामा हुए और 28 करोड़ 61 लाख 65 हजार रुपये राजस्व प्राप्ति हुई वहीं इस वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 9002 बैनामा हुए हैं। सर्किल रेट बढ़ने से राजस्व जरूर बढ़कर 33 करोड़ 43 लाख रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप चोरी के मामले भी बढ़े
सर्किल रेट बढ़ने से जमीन की खरीद फरोख्त में स्टांप चोरी के मामले भी बढ़े हैं। वर्ष 2012 में स्टांप चोरी के कुल 38 मामले रहे। वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 46 पर पहुंच गई है। पिछले साल करीब 20 लाख रुपये मूल्य के स्टांप कम लगाए गए और इस बार करीब साढ़े 84 लाख रुपये के स्टांप चोरी की गई है।


जुलाई में फिर बढ़ेंगे सर्किल रेट
-जिले में नए सर्किल रेट जुलाई में निर्धारित किए जाएंगे। जाहिर है जुलाई तक जमीन के सौदे ज्यादा संख्या में होंगे। विभाग के आंकड़े भी यह दर्शा रहे हैं। वर्ष 2012 में मई में 1103, जून 1082 व जुलाई में 1078, वर्ष 2013 में मई में 1135, जून में 1141 और जुलाई में 787 बैनामा कराए गए। इस बार भी जुलाई के महीने में सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। ऐसे में इन चार-पांच महीनों के अंदर ही अधिक बैनामा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


वर्जन
-आपत्तियों को सुनने के बाद ही सर्किल रेट निर्धारित किए जाते हैं। यह अलग बात है कि इस बार अब तक रजिस्ट्री की संख्या कुछ कम जरुर रही है। लेकिन राजस्व बढ़ा है। स्टांप चोरी को लेकर पहले से अधिक सजगता बरती जा रही है।
दिनेश सिंह, सब रजिस्ट्रार इटावा
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed