फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   तमंचे के बल पर सर्राफ को लूटा

तमंचे के बल पर सर्राफ को लूटा

Tue, 28 Jan 2014 05:47 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 28 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का क्षेत्र भी व्यापारियों और आम आदमी के लिए सुरक्षित नहीं रहा। असलहाधारी बदमाशों ने सरेशाम एक सर्राफ के सिर पर तमंचा अड़ा कर जेवरों से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। घटना से पूरे कस्बे में दहशत और रोष का माहौल व्याप्त है। पीड़ित ने लूट की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कटरा पुख्ता निवासी अरुण कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मीनारायण की कस्बे के मुख्य बाजार में अतुल कुमार ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम को सात बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वह दुकान के जेवर थैलेे में भर कर घर ले जा रहे थे। जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचे बाइक पर सवार दो बदमाश पास आकर रुके। एक बदमाश ने उतरते ही कनपटी में तमंचा लगा दिया और थप्पड़ मारते हुए जेवरों से भरा थैला छीन कर बाइक पर जा बैठा। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बाइक सवार फक्कड़पुरा की ओर भाग निकले। बदमाशों के थोड़ी दूर जाते ही अरुण कुमार ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस लूट की घटना की जानकारी लेकर वापस लौट गई। लुटे सर्राफ ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। सरेशाम हुई इस घटना से कस्बा वासियों मेें पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा क्षेत्र में लुटेरे बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं तो अन्य जगहों का हाल और भी बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed