फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हॉकी खिलाड़ी के हमलावर दबाव बनाने में जुटे

हॉकी खिलाड़ी के हमलावर दबाव बनाने में जुटे

Sun, 26 Jan 2014 05:48 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 26 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
इटावा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरविंद यादव से हुई मारपीट के मामले मेें हमलावर अब प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। शनिवार को हमलावरों के पक्ष में शासकीय कर्मचारी परिसंघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर उन्हें बेगुनाह ठहराया।
विज्ञापन

परिसंघ के प्रांतीय कार्यालय सराय दयानत पर आयोजित बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव और प्रमोद यादव के विरुद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्री लुकमान खां ने सभी कर्मचारियों को इसके विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। परिसंघ के शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम किसी दल के लोग नहीं हैं। प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी या कर्मचारियों की समस्या और हितों को लेकर हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी इस विषय पर सिंचाई संघ के साथ है। प्रंातीय अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने सदन में आश्वासन दिया कि प्रकरण पर अंतिम फैसले तक परिसंघ साथ रहेगा। सभा की अध्यक्षता कर रामसेवक यादव ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। बैठक को सदस्य मो.एजाज खां, नरेंद्र सिंह सेंगर, डा. शैलेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed