{"_id":"33-167230","slug":"Etawah-167230-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायन में ऑडीटोरियम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायन में ऑडीटोरियम का उद्घाटन
Etawah
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के नारायन कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में टैगोर ऑडीटोरियम हाल का उद्घाटन एसडीएम सदर शैलेंद्र भाटिया ने किया। इस मौके पर कालेज में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य व नाटक प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालेज की छात्राओं ने मोबाइल व दिल्ली ट्रेजडी पर माइम प्रस्तुत किया। ऑडीटोरियम हाल में एक साथ चार सौ छात्र-छात्राओं के बैठने की क्षमता सहित प्रोजेक्टर आदि की सुविधा है। एसडीएम ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कालेज के छात्रों को आमंत्रित किया। माइम नाटक से छात्राओं ने एसडीएम को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने कालेज को जिला स्तरीय मतदाता अभियान में माइम कार्यक्रम के लिए संयोजक नियुक्त किया। कालेज के डायरेक्टर इं. हरिकिशोर तिवारी, राजेश कुमार त्रिपाठी, अंकित तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। कालेज के प्रधानाचार्य सुनीलदत्त अवस्थी ने सभी का आभार जताया। संजय शुक्ला, कृष्णमुरारी गुप्ता, डॉ. वीके शाहू, संजीव शर्मा, डॉ. यूके तिवारी, जागेश्वर अग्रवाल, करुणाकर त्रिपाठी, ग्रीस तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन