फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ऐसे ही नहीं मिलेगा कंबल

ऐसे ही नहीं मिलेगा कंबल

Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सरकार की ओर से कंबल मिलने की उम्मीद लगाए गरीबों को थोड़ी कागजी कवायद करनी होगी। समाजवादी लैपटॉप के बाजार में आने से परेशान हुई सपा सरकार ने गरीबों से खुद इस्तेमाल करने की घोषणा करवाने के बाद ही कंबल देने का मन बनाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को शासनादेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सपा सरकार ने भूख मुक्ति एवं जीवन रक्षा गारंटी योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रदेश में बीपीएल और अंत्योेदय परिवाराें के वृद्धजनों को एक कंबल और महिलाओं को दो साड़ियां बांटी जानी हैं। इस संबंध में 19 मार्च को जारी शासनादेश के मुताबिक वृद्धों को 31 जनवरी तक कंबल वितरित कर दिए जाने चाहिए। जनवरी समाप्त होने में मात्र 12 दिन ही बाकी हैं। कंबल वितरण के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पात्रों का चयन किया गया है। जिले के ग्रमीण क्षेत्रों में 65 वर्ष से अधिक के बीपीएल व अंत्योदय के 44822 महिला पुरुषों को कंबल वितरण के लिए चयनित किया गया है। शहरी क्षेत्र में 985 वृद्धजनों को कंबल के लिए चुना गया है। इनको कंबल ऐसे ही नहीं मिलेगा। उन्हें कंबल मिलने से पहले एक प्राप्ति रसीद पर पर खुद ही इस्तेमाल करने और उसे नहीं बेचने की घोषणा करनी होगी। घोषणा पर हस्ताक्षर के बाद ही इनको कंबल बांटे जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि कंबल वितरण की तैयारियां की जा रही हैं जल्द ही वृद्धजनों को कंबल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed