{"_id":"33-167034","slug":"Etawah-167034-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर ट्रक लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर ट्रक लूटा
Etawah
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार (इटावा)। भाड़ा लादने जा रहे ट्रक चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। चालक के मुताबिक लूट के बाद बदमाश उसे और क्लीनर को सिरसागंज हाईवे पर फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ट्रक चालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह क्लीनर सीतेश और साथी सदानंद के साथ दो दिन पूर्व आलू लादने भोगांव जा रहा था। उसका आरोप है कि रात लगभग नौ बजे ऊसराहार किशनी मार्ग पर पीछे से आ रही एक सफारी गाड़ी ने ओवरटेक कर उनका ट्रक रुकवा लिया। ट्रक रुकते ही चार पांच असलहाधारी ट्रक में चढ़ आए। उन्होंने बंदूक की नोक पर चालक से भाड़े के बीस हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। रात भर घुमाने के बाद बदमाशों ने उसे सिरसागंज बाईपास के पास फेंक दिया। उसका कहना है कि वह किसी तरह किशनी थाने पहुुंचा लेकिन पुलिस ने ऊसराहार थाने की घटना बता कर उसे चलता कर दिया। एसओ श्रीधर सिंह लूट की घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।।