{"_id":"33-166834","slug":"Etawah-166834-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकने से रेल मार्ग बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकने से रेल मार्ग बाधित
Etawah
Updated Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा-टूंडला रेल सेक्शन पर सरायभूपत और जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को पटरी चटकने से ट्रेन यातायात बाधित रहा। कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को कॉशन लगाकर रवाना किया गया। चटकी पटरी को सही कराए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
गुरुवार की सुबह लाइनमैन को सरायभूपत और जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच गांव भतौरा के पास अप ट्रैक पर पटरी चटकी दिखी। उसने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। सूचना पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर रवाना किया गया। गोमती एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को धीरे-धीरे निकाला गया। बाद में पटरी को ठीक किया गया।