{"_id":"33-166755","slug":"Etawah-166755-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विधानसभाओं के मतदाता करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विधानसभाओं के मतदाता करेंगे फैसला
Etawah
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा संसदीय सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें इटावा, भरथना, दिबियापुर, औरैया और सिकंदरा क्षेत्र शामिल हैं। इटावा जिले के अलावा औरैया और कानपुर देहात तक इस सीट का विस्तार है। जाहिर है प्रत्याशियों को तीन जिलों के वोटरों को साधना होगा।
31 जनवरी को वोटर लिस्ट फाइनल होगी। मौजूदा आंकड़ों से अनुमान है करीब साढ़े 16 लाख वोटर इटावा संसदीय सीट पर खड़े होने वाली उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। जिले का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा सीट से जुड़ा हुआ है। 25 नवंबर तक जिले के इटावा विधानसभा क्षेत्र में 191938 पुरुष और 157673 महिला मिलाकर 349611 मतदाता और भरथना क्षेत्र में 207000 पुरुष व 162974 महिलाओं के साथ कुल 369974 मतदाता हैं। इसके अलावा औरैया जिले के दो विधानसभा क्षेत्र दिबियापुर और औरैया भी इस सीट से संबद्ध है। 15 जनवरी 2013 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में 160572 पुरुष व 129647 महिला समेत कुल 290219 मतदाता और औरैया क्षेत्र में 167563 पुरुष व 135755 महिला मिलाकर कुल 303318 मतदाता हैं। कानपुर देहात जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के 301042 मतदाता इस सीट के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 166412 पुरुष और 134630 महिला मतदाता शामिल हैं। इस तरह इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 1614164 मतदाता सूची में हैं। मतदाता संख्या में करीब 50-60 हजार मतदाताओं में वृद्धि की संभावना है। मतदाताओं की तस्वीर 31 जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद साफ होगी।