फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कार सवार बदमाशों ने की ट्रक लूटने की कोशिश

कार सवार बदमाशों ने की ट्रक लूटने की कोशिश

Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बकेेवर (इटावा)। नेशनल हाईवे -दो पर जायलो कार सवार तीन बदमाशों ने एक ट्रक को रोक कर लूटने का प्रयास किया। ट्रक भगाने का प्रयास कर रहे चालक को बदमाशों ने सरिया मार कर लहूलुहान कर दिया। हाईवे स्थित ढाबों पर मौजूद लोग जायलो सवारों को चालक पर हमला करते देख दौड़ पडे़। इन लोगाें ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गए। इससे पहले इन बदमाशों ने इकदिल थानाक्षेत्र में भी एक यूटिलिटी वाहन को रोक कर लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

इटावा से औरैया की ओर जा रहे एक ट्रक को थानाक्षेत्र के बिजौली और सराय मिट्ठे के बीच जायलो सवार बदमाशों ने रोक कर लूटने का प्रयास किया। बदमाशों को देख चालक ने ट्रक की गति बढ़ाने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने चालक के सिर पर सरिया मार दिया। लहूलुहान चालक को देखकर ढाबों पर मौजूद लोग मदद को दौड़े कुछ लोगोें ने जायलो को रुकवाने का प्रयास किया इसमें खिड़की से बाहर लटका बदमाश लोगोें के हत्थे चढ़ गया। उसे बाहर खींच लिया गया बाकी दो बदमाश भाग निकले। कन्नौज जिले के हंडिया थानाक्षेत्र के निवासी ट्रक चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चालक के मुताबिक बदमाशों ने उसकेे पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। थानाध्यक्ष योगेश शर्मा सूचना पाकर घायल ट्रक चालक को लेकर घटनास्थल पर रवाना हुए। इससे पहले इन बदमाशों ने इकदिल थानाक्षेत्र के मनियामऊ गांव के पास एक और यूटिलिटी वाहन को रोक कर उसे लूटने का प्रयास किया था। लोगों के इकट्ठा हो जाने के कारण वहां से भी इन्हें भागना पड़ा था। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed