{"_id":"33-148214","slug":"Etawah-148214-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी, सात लोग घायल
Etawah
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। फोरलेन हाईवे पर मलाजनी गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, चकरनगर में लोडर की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे इटावा की ओर आ रही कार फोरलेन हाईवे पर गांव मलाजनी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कार सवार सुरेशचंद्र (45), लालमणि (30) पुत्र रामभरोसे, फूल सिंह (50) पुत्र प्रभूदयाल, रामभरोसे (32) पुत्र शंभूदयाल, कैलाशनारायण (48) पुत्र रामसेवक, राकेश (40) पुत्र लक्ष्मीनारायण, कृष्ण कुमार (35) पुत्र सिपाहीराम निवासी समसपुरा थाना भरथना घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इटावा जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों ने बताया कि वह मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गए थे। यहां से वह वापस भरथना के लिए लौट रहे थे तभी दुर्घटना हो गई। हाइवे पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई और जसवंतनगर थाना पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। देर शाम थाना पुलिस से दुर्घटना के बारे में जानकारी की गई तो पुलिस ने जानकारी न होने की बात कही।
उधर, चकरनगर क्षेत्र के गांव चांदई के पास साइकिल सवार दो बालक लोडर की टक्कर लगने से घायल हो गए। सौरभ पुत्र रामभरोसे निवासी नगला जोर चकरनगर व आकाश (17) पुत्र कैलाश सिंह निवासी मानिकपुर मोड़ इकदिल साइकिल से जा रहे थे। इसी बीच चांदई गांव के पास एक लोडर ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।