{"_id":"33-148211","slug":"Etawah-148211-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से कई मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से कई मोहल्लों की बिजली गुल
Etawah
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मंगलवार की रात आंधी व बरसात से बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर के कई मोहल्ले पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। हालांकि कुछ इलाकों में एक-दो घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई थी। पर सुंदरपुर सबस्टेशन से संबद्ध मोहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही। यही हालत जिला अस्पताल की रही। इसका कारण 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ जाना रहा। सुंदरपुर बिजलीघर से बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण 33 केवी लाइन पर नीम का पेड़ टूटकर गिर जाना रहा।
कई दिन से उमस भरी गर्मी से यहां के लोग बेहाल थे। मंगलवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। घनघोर काली घटा छाई और कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी आने के साथ ही पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बाद में किसी क्षेत्र में एक घंटे तो किसी में डेढ़ अथवा दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। पर सुंदरपुर सबस्टेशन से संबद्ध क्षेत्र में रात भर बिजली गुल रही। इसके अलावा जिला अस्पताल की भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर का करीब एक तिहाई क्षेत्र पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा।
बिजली गुल रहने से इन क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। रात भर जागकर बितानी पड़ी तो सुबह के समय पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा। सुंदरपुर सबस्टेशन की बिजली गुल होने का कारण कुनैरा बिजली घर के पीछे 33केवी की लाइन पर नीम के पेड़ का गिर जाना रहा। इसके कारण लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पेड़ की छंटाई कराने तथा लाइन जोड़ने के बाद बुधवार को 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी थी। वही जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति के बाधित होने का कारण 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ जाना रहा। मंगलवार की सुबह 8 बजे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता राजेश ग्रोवर ने बताया कि पेड़ों के टूटने व लाइनों में फाल्ट आने से समस्या आई। उसको ठीक करा दिया गया है।