Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सहकारी बैंक व संस्थाओं के ऋणों पर ब्याज माफ

सहकारी बैंक व संस्थाओं के ऋणों पर ब्याज माफ

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल की बैठक कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के कक्ष में हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में बोर्ड ने कई निर्णय लिए। इसमें कृषि आदि अन्य ऋणों पर ब्याज माफी का निर्णय सबसे अहम रहा।
विज्ञापन

बैंक सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बैठक में एक अप्रैल 1997 से पूर्व के सभी प्रकार के ऋणों पर 50 प्रतिशत ब्याज, 10 प्रतिशत कलेक्शन और दो प्रतिशत पैनल ब्याज माफ करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय लागू हो गया है और 30 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत 10 लाख रुपये तक के व्यक्तिगत और 10 करोड़ रुपये तक संस्था मामलों के ऋण शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रय-विक्रय समिति जसवंतनगर के 23,87,740 रुपये के ब्याज माफी प्रस्ताव भी पास किया गया। इस पारित प्रस्ताव को अनुमति के लिए निबंधक के पास भेजा जाएगा। यही नहीं वर्ष 2012-13 के लिए कर्मचारियों को 20 प्रतिशत या अधिकतम 24000 रुपये बोनस दिए जाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जिला सहकारी बैंक के कुल 140 कर्मचारियों को करीब 35 लाख रुपये का लाभ पूर्व की भांति मिलेगा। वर्ष 2012-13 के लिए ही कर्मचारियों को 20 दिन की क्लोजिंग का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। बताया कि गैरहाजिर होने पर निलंबित चल रहे दो कर्मचारियों कनिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार व लिपिक सुभाष बाबू धनगर को बहाल करने का भी निर्णय लिया गया।
इस बैठक में उप सभापति विश्वनाथ सिंह सेंगर, डायरेक्टर रवींद्र नाथ भटेले, रोहित चौहान, ज्ञान सिंह यादव, गौरव यादव, उमा सिंह यादव, हरी ओम यादव, ताले सिंह यादव, इमरान अख्तर, रामचंद्र, डा. नीलम यादव, विनीता देवी के अलावा सहायक निबंधक सहकारी समितियां हीरा लाल यादव, लक्ष्मी पति वर्मा आदि मौजूद रहे।




शिवपाल ने चौपाल लगा सुनीं समस्याएं
इटावा। पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगले में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों व पुलों का निर्माण तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 1600 करोड़ रुपये सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर खर्च हो रहे हैं। पीडब्लूडी के कार्य कराने के लिए एई और जेई की तैनाती की जा रही है।
पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में अधिकारियों की बैठक में श्री यादव ने कहा कि पूर्व निर्मित सड़कों पर गड्ढे हों तो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। शहर की सड़काें के निर्माण के संबंध में उन्हें बताया गया कि जल निगम को पेयजल का कार्य कराना है। इस पर श्री यादव ने जल निगम के एक्सईएन को निर्देशित किया कि शीघ्र ही पेयजल का कार्य शुरू कराएं। जिस सड़क पर कार्य हो जाए उससे पीडब्लूडी को अवगत कराएं। ताकि सड़क पर सुदृढ़ीकरण का कार्य भी होता चले।
श्री यादव ने कहा कि जल निगम व बिजली विभाग अपने कार्य के लिए सड़क खोद देते हैं लेकिन विशेषज्ञता के अभाव में मरम्मत मानक के अनुरूप नहीं कर पाते। इस व्यवस्था को संशोधित किया जाएगा। मरम्मत और निर्माण का कार्य पीडब्लूडी से ही कराया जाएगा।

पीडब्लूडी मंत्री ने नलकूप तेजी से लगवाए जाने के निर्देश दिए और कहा कि जो बन गए हैं उनमें बिजली के कनेक्शन कर चालू किया जाए। उन्होंने पुलों, सड़कों, नहरों व नलकूपों के निर्माण कार्यों की एक-एक कर जानकारी की।
इस दौरान डीएम पी गुरुप्रसाद आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed