{"_id":"33-146402","slug":"Etawah-146402-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की 67वीं वर्षगांठ पर दिखा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की 67वीं वर्षगांठ पर दिखा देशभक्ति का जज्बा
Etawah
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में स्वतंत्रता दिवस के 67वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का जज्बा दिखा। सरकारी अर्द्ध सरकारी भवनों पर तिरंगे फहराए गए। पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव सहित राज्य मंत्रियों ने जगह-जगह ध्वजारोहण किया। वहीं समाजवादी युवजन सभा ने श्रद्धांजलि यात्रा निकाली।
सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने असित इंटर कालेज गंगापुरा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उनके साथ राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त आयुष विभाग के सलाहकार केपी सिंह चौहान भी रहे। उन्होंने चौ. चरण सिंह पीजी कालेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र छात्राओं से कहा कि संकल्प लें कि ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत से कार्य करके देश को शिखर पर ले जाएंगे। कहा कि पुलिस में 50000 भर्ती होगी। भर्ती के लिए मेहनत से तैयारी करें।
उधर, पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जिला सहकारी बैँक, एसएस मैमोरियल इंटर कालेज तथा पीजी कालेज हैंवरा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। समारोह में उन्हांने कहा कि आज देश में अमीर और गरीब के बीच बड़ी खाई है। बेईमानी, भ्रष्टाचार व कामचोरी की बुराइयां आ गई हैं। इन्हें मिटाना होगा। इसके लिए त्याग व राष्ट्रीय एकता की भावना को बलवती बनाना होगा। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक सदर रघुराज सिंह शाक्य, आशीष राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद में चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं क ो आजादी के अमर बलिदानियों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाना होगा। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी जनार्दन राय के अलावा सभी सभासद मौजूद रहे।
शाम को स्वंत्रता संग्राम सेनानियों छैलबिहारी वर्मा, गंगाप्रसाद वर्मा, मुमताजअली, तथा आश्रितों प्रेमशीला पांडेय, लीलावती को चेयरमैन ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।
पक्का बाग स्थित सेविन हिल्स स्कूल में उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा आयोग के सलाहकार दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रिंसिपल कैलाश चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय के ट्रस्टी शिवकिशोर दुबे व सुनील राजपूत भी मौजूद रहे।