{"_id":"33-146392","slug":"Etawah-146392-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख वार्षिक आय वाले वैश्य को मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख वार्षिक आय वाले वैश्य को मिले आरक्षण
Etawah
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश में वैश्य समाज की आबादी 18 प्रतिशत है। प्रताड़ना और उपेक्षा ने इस समाज को कमजोर किया है।
स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात करते हुए डा. गुप्ता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वैश्य समाज के जिस व्यक्ति की वार्षिक आय छह लाख रुपये तक है, उनको पिछड़े वर्ग में सम्मिलित कर आरक्षण का लाभ दिया जाए और उन्हें बीपीएल कार्ड प्रदान किए जाएं। कलाल, कलवार, कलार जो वैश्य समाज के तहत हैं, कलाल के आगे वैश्य/बनिया संशोधन करके नवीन अधिसूचना जारी की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए।
इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, मनोज पोरवाल, शतमंयु पुरवार, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।