{"_id":"33-141996","slug":"Etawah-141996-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान ढहा, दो मासूमों समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान ढहा, दो मासूमों समेत तीन की मौत
Etawah
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/ औरैया/रविवार को बारिश के दौरान तीन अलग अलग हादसों में दो बच्चों व एक महिला सहित तीन की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। तीसरी घटना हरदोई की है वहां प्राथमिक स्कूल का गेट गिर जाने से पांच बच्चे घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना इटावा के उसराहार स्थित नगला भिखारीदास गांव की है। यहां रविवार की रात बारिश में कच्चा मकान ढहने से दो बच्चियों साबिया (तीन) एवं राबिया (छह माह) की मौत हो गई और उनके माता-पिता सहित तीन लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी थाना पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। इस कारण घायल रात भर बिना इलाज के गांव में ही तड़पते रहे। सुबह के समय उन्हेें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शरीफ खां (35) और उनकी पत्नी शबीना (32) हैं। मरने वाली दोनों बच्चियां इन्हीं की थीं। एसडीएम ने कहा कि अगर घायल शरीफ खां सात दिन से अधिक अस्पताल में भर्ती रहता है तो उसे भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
दूसरी घटना औरैया के दयालपुर गांव की है। यहां की निवासी सुनीता देवी शर्मा (45) रविवार की रात हुई बारिश में मकान गिरने से दब कर मर गईं। ग्रामीणाें की सहायता से तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।