फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रस्ता बहुत कठिन है चलना संभल कर

रस्ता बहुत कठिन है चलना संभल कर

Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बके वर (इटावा)। यहां की करीब आधा दर्जन सड़कें पैदल चलने लायक नहीं रह गई हैं। इन सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, सड़क की उखड़ी गिट्टी वाहनों से उछलकर राहगीरों को चुटहिल कर रही है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों की वजह से असंतुलित होकर गिरकर घायल होते रहते हैं। कुल मिला कर रोजाना ही इन जर्जर सड़कों पर कोई न कोई हादसा होता रहता है। इलाकाई लोगों का कहना है कि सड़क की दशा सुधरवाने की मांग को लेकर संबंधित महकमे के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों ने प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव से इन सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजौली से कू केपुरा होती हुई दुर्गापुरा सड़क मार्ग, कुड़रिया रजवाहा के किनारे वाला संपर्क मार्ग, ईकरी तिराहे से तुर्कपुरा लबेदी संपर्क मार्ग, परसुपुरा लबेदी संपर्क मार्ग से जैतपुरा रोशन फार्म तक संपर्क मार्ग, कुड़रिया रजवहा वाली सड़क से लखना बेरीखेड़ा संपर्क मार्ग आदि खस्ताहाल है। इन सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात में गड्ढों में जलभराव हो जाने से स्थिति भयावह हो जाती है। सड़कों पर कहीं गड्ढा तो कहीं जलाशय-सा नजर आने लगता है। दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में अक्सर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। भारी वाहनों के कलपुर्जे टूटते रहते हैं। प्रधान गोविंद्र व आलोक और प्रधान सियारानी के अलावा अमर सिंह यादव, लायक सिंह यादव, कौशलेंद्र तिवारी, रामकुमार परिहार, केजी तिवारी, शालू तिवारी, अजय तिवारी, रामकुमार दुबे आदि का कहना है कि सड़कों को चलने लायक बनवाने के लिए विभाग के आला अफसरों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed